पैर फिसलने से पत्थर खदान में गिरा किशोर, डूबने से हुई मौत
छतरपुर। जिले में क्रेशर मंडी के नाम से विख्यात प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र की एक पत्थर खदान में गिरकर डूबने से किशोर की मौत होने की घटना सामने आई है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में संचालित पत्थर खदानों में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं, बावजूद इसके खदानों में न तो सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं और न ही खनिज विभाग द्वारा खदान संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम घटहरी निवासी महेश प्रजापति का 16 वर्षीय पुत्र आशीष प्रजापति, खदान के पास से होते हुए अपने खेत पर जा रहा था, इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह खदान में गिर गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह खेत पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान आशीष का शव पत्थर खदान में उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रकाश बम्हौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों के कथन लेकर मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह