आकाशीय बिजली की चपेट में आयी महिला की मौत
छतरपुर। शुक्रवार के रोज दोपहर के वक्त गरज चमक के साथ हुई जोरदार बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से चंदला थाना क्षेत्र में एक महिला और एक पुरुष बुरी तरह घायल हो गए तो वही एक बुजुर्ग महिला सहित एक भैंस की मौत हो गई।
ग्राम पंचायत बंजारी के मजरा छ्योलाहा पूर्वा में 60 वर्षीय वृद्ध महिला खेतों पर अपने मवेशी चरा रही थी तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। वही ग्राम पंचायत बंजारी में भैंस चरा रहे छुट्टन रजक भी हादसे का शिकार हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से उसके शरीर पर चोटें आई हैं वही बाबू पांडे की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दीवान खोड़ा निवासी पूनम पति विजय बहादुर राजपूत उम्र 30 वर्ष नदी किनारे अपनी भैंस चरा रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह घायल हो गई। पास में मवेशी चरा रहे पूनम के जेठ और ग्रामीणों ने जब यह वाक्या देखा तो पूनम को चारपाई में रखकर दीवान खोड़ा से पढूई तक चारपाई में रखकर लेकर आए जहां से महिला को चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने बताया पढ़ूई तक रास्ता न होने की वजह से लोगों को करीब तीन घंटे महिला को चारपाई में रखकर पैदल चलना पड़ा तब कहीं रास्ते तक पहुंच सके।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल