विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने और परीक्षा घोटाले की जांच कराने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
छतरपुर। छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश और देश की राजनीति करने वाले नेताओं का जन्म छात्रसंघ चुनावों से ही होता था लेकिन पिछले काफी समय से कॉलेज स्तर पर छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए। छात्रसंघ चुनाव कराने एवं विश्वविद्यालय में हुए परीक्षा घोटालों की जांच किए जाने हेतु भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पेपर लीक जैसे बिंदुओं पर कड़ा कानून बनाया जाए, दोषियों को 20 साल की जेल और 10 करोड़ का जुर्माना का नियम बनाया जाए, छात्रवृत्ति को लोकसेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया जाए, छात्रवृत्ति का भुगतान न होने पर अधिकारियों की वेतन से आहरण की व्यवस्था हो, सबको शिक्षा मिले, इसलिए कॉलेजों में सीट वृद्धि की जाए तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम बच्चों को पढ़ाए जाएं, एससीएसटी के हॉस्टलों की संख्या बढ़ाई जाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत पटेल, सौरभ तिवारी, अजय बिंदुआ, सुमित चौरसिया, सौरभ शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल