अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी कार्यालय भवन गौरिहार का हुआ उद्घाटन
छतरपुर। पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में एवं कलेक्टर पार्थ जैसवाल, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, जनपद अध्यक्ष तुलसा अनुरागी की उपस्थिति में नये अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। एक साल में बने 370 वर्ग मीटर के नए कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी चेंबर, कोर्ट रूम, ऑफिस मीटिंग रूम, कंप्यूटर रूम, सिटीजन सर्विस रूम, रिकॉर्ड रूम, प्रसाधन कक्ष एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि इस नये भवन के लोकार्पण से सभी गौरिहार वासियों की समस्याओं का समूचित निराकरण आसान होगा। गौरिहार के लंबित राजस्व मामलों का भी निराकरण समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण होगा। कलेक्टर ने सभा में उपस्थित मंत्री जी, अन्य अधिकारी एवं मीडियागण का अभिनंदन किया और सभी को नए कार्यालय भवन की शुभकामनाएं दी।
पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यालय भवन की शुभकामनाएं दी, एवं कलेक्टर श्री जैसवाल के प्रथम गौरिहार भ्रमण पर प्रशंसा करते हुए कहा कि गौरिहार के लोगों की चिंता करते हुए कलेक्टर ने एक नए कॉलेज का प्रस्ताव रखा है, एवं हमने भी पशुओं की सुरक्षात्मक दृष्टि से दो नई गौशालाओं के निर्माण हेतु कलेक्टर को अवगत कराया है। उद्घाटन उपरांत पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री एवं कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं के आवेदन लिये एवं उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार का औचक निरीक्षण किया जिसमें स्टाफ की कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान बीएमओ ने संपूर्ण केन्द्र से अवगत करा कर ओपीडी कक्ष, लैब कक्ष, दवा वितरण कक्ष, एएनसी प्रकरणों की जानकारी ली एवं पोषण पुनर्वास केंद्र, ऑपरेशन थिएटर कक्ष, एनबीएसयू कक्ष का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगो ने निरंतर बिजली कटौती एवं डॉक्टरों की कमी की समस्या को कलेक्टर के सामने प्रस्तुत किया। जनपद स्तर के सभी स्वास्थ्य कर्मीयों एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को समस्याओं के निवारण के लिए दिशा निर्देश दिए।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला