शरीर के अंगों पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी पर लटकी महिला
हरपालपुर। अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज में शनिवार को एक महिला ने पहले अपने शरीर के अंगों पर सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। महिला द्वारा शरीर के अंगों पर लिखे गए सुसाइड नोट में पति सहित ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंज निवासी जयहिंद पाल की 21 वर्षीय पत्नी राखी पाल ने शनिवार की सुबह करीब 5 बजे घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या करने से पहले महिला द्वारा अपने शरीर के अंगों पर सुसाइड नोट लिखा गया, जिसमें उसने लिखा कि उसका पति जयहिंद उसके ऊपर शक करता है और उसका मोबाइल चैक करता है, जो उसे पसंद नहीं है। इसके अलावा मृतिका ने द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में पति सहित ससुराल के अन्य लोगों द्वारा प्रताडि़त किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भिजवाया। इसी बीच राखी के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच मारपीट भी हुई, जिसे पुलिस ने रुकवाया।
मृतिका की मां बोली- आत्महत्या नहीं, हत्या की गई है
घटना की जानकारी मिलने के बाद गंज पहुंची मृतिका राखी पाल की मां भवन पाल निवासी पृथ्वीपुर स्यावरी थाना मऊरानीपुर जिला झाँसी उत्तर प्रदेश ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी राखी का विवाह जयहिंद से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग राखी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे, जिससे राखी बेहद परेशान थी। एक दिन पहले ही राखी का भाई उससे मिलने के लिए गंज आया था, तभी राखी ने अपनी परेशानी उसे बताई थी। मां ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, ब?ल्कि ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए मनगढ़ंत सुसाइड नोट उसके शरीर पर लिखकर शव को फंदे पर लटकाया है।
इनका कहना
ग्राम गंज में महिला द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या की गई है। शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेजा गया है। मृतिका की माँ द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डीडी शाक्य, थाना प्रभारी, अलीपुरा
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल