गृहस्थ संत दद्दाजी की स्मृति में हुआ सुंदरकांड पाठ
छतरपुर। प्रदेश के प्रख्यात गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी की पुण्य स्मृति में शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज केंपस में पंकज विश्वकर्मा एंड कंपनी के कलाकारों ने साज-बाज के साथ सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। इस मौके पर व्हीएव्ही ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अशोक दीक्षित, श्रीमती गीता दीक्षित, पीडीएससीटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे. सोनी, प्रबंधक सौरभ दीक्षित, गौरव दीक्षित, अवंतीबाई स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक शुभम दीक्षित, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रोफेसर्स अजीत शर्मा, पंकज पटैरिया, अनिल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के समापन पर डायरेक्टर अशोक दीक्षित ने कहा कि पूज्य दद्दाजी की आज पांचवीं पुण्यतिथि है, वे हम सबके बीच आज भी विद्यमान हैं। उनका आशीर्वाद सदैव शिष्यों पर बना हुआ है।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें