आखिरी वक्त पर सुनीता विलियम्स की टली तीसरी अंतरिक्ष यात्रा
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा आखिरी वक्त पर टाल दी गई। तकनीकी खराबी के कारण यात्रा को स्थगित करनी पड़ी।हालांकि, अब तक लॉन्च के लिए कोई नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
सुनीता रिकॉर्ड तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली थी। वह बोइंग के नए स्टारलाइनर स्पेस कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाली थी। सुनीता के साथ अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर यात्रा करने वाले थे।
6 मई को भरने वाला था उड़ान
सुनीता बोइंग स्टारलाइन के जरिए भारतीय समयानुसार सुबह 8.04 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष रवाना होने वाली थी। इस मिशन का सफल होना एलन मस्क के लिए बेहद जरूरी है। बोइंग ने स्टारलाइनर को एलन मस्क के स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया था, जिसने मई 2020 में अपना चालक दल उड़ान परीक्षण किया था। स्पेसएक्स ने तब से नासा की अधिकांश क्रू परिवहन आवश्यकताओं को संभाला है।
रॉकेट कंपनी यूनाइटेड लॉन्च एलायंस के टॉम हेटर III, लॉन्च की देखरेख करने वाले निदेशक ने उड़ान से लगभग दो घंटे पहले लॉन्च को टालने का फैसला किया। नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी घोषणा की और उड़ान को टालने का मुख्य कारण बताया।
क्या है कारण?
नासा ने बताया कि यूएलए के एटलस 5 रॉकेट के एक ऑक्सीजन वाल्व के साथ समस्या आ रही थी, जिसके कारण अंतरिक्ष एजेंसी, बोइंग और यूएलए ने इसे टालने का फैसला किया।
सुनीता को जून 1998 में नासा ने एक अंतरिक्ष यात्री की रूप में चुना था। विलियम्स ने दो मिशनों पर अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं। वहीं, 61 वर्षीय विल्मोर ने अंतरिक्ष में 178 दिन बिताए हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई