छतरपुर में उर्वरक और बीज भंडारों का औचक निरीक्षण
एसडीएम ने दी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
छतरपुर। शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के उर्वरक, बीज और कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों को निर्धारित दरों पर ही किसानों को सामग्री बेचने और किसी भी अनियमितता से बचने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन के निर्देशन में एसडीएम छतरपुर अखिल राठौर ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख बीज भंडारों, जिसमें रूसिया बीज भंडार, पटेल बीज भंडार और टंडन बीज भंडार शामिल हैं, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने और किसानों को निर्धारित दरों पर ही सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता अनियमितता या किसानों के साथ धोखाधड़ी करते पाया गया, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी उर्वरक, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं को भी शासन के मानकों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें
इंटरनेट सेवाएं ठप होने की आशंका, RBI ला सकता है 100, 200, 500 के नए नोट
क्या सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे बुमराह की गेंदों का जाल?
बंदियों की सुरक्षा और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने का ध्यान