विवादित भूमि पर लोन लेने के आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत
छतरपुर। बिजावर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पनागर के किसान ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने न केवल उसकी जमीन पर लगी तारबारी उखाड़ ली है, बल्कि न्यायालय में प्रकरण लंबित होने के बावजूद विवादित जमीन पर लोन भी ले लिया है।
पनागर निवासी किसान छोटू अहिवार ने बताया कि करीब 4 दशक पूर्व उसके परिवार को गांव में बंटन की जमीन मिली थी और तभी से उसका परिवार जमीन पर कृषि कार्य करता आ रहा है। छोटू का आरोप है कि पिछले कुछ समय से गांव का अरविंद चौरसिया इसी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। छोटू के मुताबिक अरविंद चौरसिया ने उक्त जमीन का फर्जी पट्टा तैयार कर लिया है, जिसे कलेक्टर द्वारा निरस्त किया जा चुका है। वर्तमान में प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद इसके अरविंद ने फर्जी पट्टे के आधार पर लोन ले लिया है। इतना ही नहीं गत माह अरविंद और उसके पुत्र सचिन चौरसिया ने जमीन पर की गई तारबारी के तार तथा खंभे भी उखाड़ लिए गए हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर छोटू अहिरवार ने न्याय की गुहार लगाई है, वहीं कलेक्टर द्वारा संबंधित एसडीएम को मामले की जांच के त्वरित निर्देश दिए गए हैं।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही