प्लॉट पर किया जा रहा कब्जा, भू-स्वामी ने की शिकायत
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर में स्थित कुशवाहा परिवार के प्लॉट पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। भू-स्वामी कुशवाहा दंपत्ति ने कलेक्टर, एसपी के साथ-साथ थाना में शिकायती आवेदन देकर प्लॉट को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
छत्रसाल नगर निवासी इंद्राणी पत्नी रामकिशोर कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने राधेश्याम बिलैया से 800 वर्गफिट का प्लॉट 4 लाख 20 हजार रुपए में क्रय किया था, जिसकी नियमानुसार रजिस्ट्री और दाखिल खारिज उन्होंने कराया था। इसके साथ ही नगर पालिका छतरपुर से निर्माण स्वीकृति भी ली गई थी। इंद्राणी कुशवाहा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अपने इसी प्लॉट पर पिलर बनवाए थे, जिन्हें अनिल द्विवेदी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया है। इंद्राणी का आरोप है कि अनिल द्विवेदी द्वारा उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे उसका परिवार दहशत में है। इंद्राणी ने कलेक्टर, एसपी और सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही