टैक्स बार एसोसिएशन एवं जीएसटी एण्ड इनकम टैक्स का समागम कार्यक्रम सम्पन्न
छतरपुर। शहर के एक निजी होटल में टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा जीएसटी एण्ड इनकम टैक्स समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार साकेत सहायक आयुक्त राज्य वस्तु एवं सेवा कर, मोहम्मद इरफ़ान आयकर अधिकारी, विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सिंह दांगी राज्यकर अधिकारी, नीलेश कुमार यादव राज्यकर कराधान सहायक, गुड्डू सिंह पटेल राज्यकर कराधान सहायक, शिवकुमार गुप्ता निरीक्षक राज्यकर, अरविन्द प्रजापति निरीक्षक राज्यकर रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित करके की गई। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील शिवहरे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आगामी समय में होने बाले समागम कार्यक्रम की जानकारी दी। माह नवंबर 2024 में जीएसटी एण्ड इनकम टैक्स का एक सेमिनार आयोजित किया जायेगा जिसमे मध्य प्रदेश के प्रमुख्य स्पीकर बुलाये जायेंगे। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि मोहम्मद इरफ़ान ने बताया की टैक्स बार एसोसिएशन छतरपुर की सबसे पुरानी एसोसिएशन है जिसमें शहर सबसे वरिष्ठ टैक्स अधिवक्ता गण है जो हमेशा अपने एसोसिएशन को एक धागे में पिरो कर रखते है साथ ही इनकम टैक्स ऑडिट में आये नये अपडेट के बारे जानकारी दीं एवं सहायक आयुक्त सुरेश कुमार साकेत ने जीएसटी की धारा 74 एवं 75 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समय समय में आने वाले जीएसटी अपडेटो की भी जानकारी दीं। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
टैक्स बार एसोसिएशन की नीव रखने बाले एवं गठन से लेकर आज दिनांक तक अपना मार्गदर्शन देने वाले पूर्व अध्यक्षों वरिष्ठ संरक्षक सदस्यों राकेश शर्मा, चक्रेश मोदी, ब्रजेन्द्र खरे, बी.के. मिश्रा, राजेंद्र बरसैंयां, का आयकर अधिकारी मोहम्मद इरफ़ान एवं सहायक आयुक्त सुरेश कुमार साकेत, अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील शिवहरे सहित समस्त टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने फूल माला पहना कर, शॉल श्रीफल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया इसी तरतरम में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को एवं विशिष्ठ अतिथियों को मंच से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही टैक्स बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष संजय जैन एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों विशिष्ट अतिथियों सदस्यों का आभार सचिव रविन्द्र खरे एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अमित खरे, मोहम्मद एहतेशाम, शैलेश विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता,शैलेन्द्र साहू, देवेंद्र चौरसिया, संदीप गुप्ता, सुशील चौरसिया, गगन गुप्ता, सुनील रैकवार, सीए सागर अग्रवाल, इमरान सिद्दीकी, संघर्षशील दुबे, केके गुप्ता सहित टैक्स बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला