श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में शिक्षकों का किया गया सम्मान
छतरपुर। विश्वविद्यालय के सभागार में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, कुलसचिव विजय सिंह, विश्वविद्यालय के मार्गदर्शक डॉ. बी.एस. राजपूत ने संयुक्त रूप से सरस्वती पूजन दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
सभागार में उपस्थित प्राध्यापकगणों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि हमारे जीवन को आकार देने और बेहतर भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने का यह प्रमुख दिवस है। शिक्षक हमें सीखने, बढऩे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। वे हमारी पूरी शैक्षिक यात्रा में मार्गदर्शन, सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। सीखने की कोई उम्र नही होती अत: प्रत्येक शिक्षक ताउम्र एक विद्यार्थी होता है। अनुभव ही सबसे अच्छा अध्यापक है। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं। वे हमें सही और गलत का अंतर सिखाते हैं। वह हमें प्रेरित करते हैं। हमारे सपनों को पूरा करने के लिए हमें मार्गदर्शित करते हैं। उनका समर्पण और मेहनत ही हमारे भविष्य की नींव है। हमारे शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। वे हर दिन हमें जीवन की महत्वपूर्ण बातें सिखाते हैं। इस विशेष दिन पर ही नही बल्कि हर क्षण हमें शिक्षकों के प्रति आदरभाव रखना चाहिए। और प्रत्येक शिक्षक का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रणति चतुर्वेदी ने एवं आभार हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने व्यक्त किया।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा