ट्रैफिक मार्शल ने रैली निकालकर लोगों को बताए यातायात नियम
छतरपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करते हुए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अपनी ओर से दो दर्जन वॉलेंटियर प्रदान किए गए हैं जो रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियम बता रहे हैं। इन वॉलेंटियर को यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक मार्शल नाम दिया गया है।
यातायात प्रभारी सूबेदार दलवीर सिंह मार्को ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जो वॉलेंटियर दिए गए हैं उनके द्वारा शुक्रवार को आकाशवाणी तिराहा से छत्रसाल चौक तक रैली निकालकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैफिक मार्शल (वॉलेंटियर) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक यातायात पुलिस के जागरुकता अभियान में सहयोग करेंगे। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ट्रैफिक मार्शल रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक
रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े