किरायेदार का संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हरपालपुर। किराये के मकान में रहने वाले एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के बगल में रविवार की शाम तकरीबन 6 बजे किराए के मकान में रहने वाले तेजेन्द्र सिंह राठौर तनय बलराम सिंह राठौर निवासी ग्राम उमरी थाना रामपुरा जिला जालौन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किरायेदारों ने घटना की सूचना मकान मालिक को दी इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले आयी जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उपनिरीक्षक अरविन्द यादव ने बताया है कि पुलिस को 8 बजे सूचना लगी तो अस्पताल आकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया गया है। आस पास पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है जांच के बाद ही स्पष्ट पता लग पायेगा कि मौत किन कारणों से हुई है।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार