15 दिवसीय किसान जागरण पदयात्रा का टपरियन में हुआ समापन
छतरपुर। राष्ट्रीय चेतना मंच जिला इकाई के तत्वावधान में निकाली गई 15 दिवसीय किसान जागरण पदयात्रा का बुधवार को ग्राम पंचायत दलीपुर के टपरियन में समापन हो गया। इस पदयात्रा के माध्यम से किसानों को परंपरागत खेती और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेती करने का संदेश दिया गया। किसानों को बताया गया कि पूर्व में बाजार से कुछ भी खरीदने के लिए किसान नहीं जाते थे। वस्तु विनियम के माध्यम से सामग्री जुटाई जाती थी लेकिन आज खेती बाजार आधारित हो गई है। यही वजह है कि लोग बीमार हो रहे हैं।
लगभग 30 गांवों के हजारों किसानों से भेंट करते हुए किसान जागरण पदयात्रा ग्राम पंचायत दलीपुर के टपरियन पहुंची। बुधवार सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच यात्रा का समापन किया गया। पदयात्रा से जुडऩे वाले किसानों को बताया गया कि वे किस तरह से फिर से स्वास्थ्य को प्रमुखता देने वाली खेती को अपनाएं। पदयात्रा के संयोजक डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि हानि लाभ का ध्यान रखकर खेती का मूल्य निर्धारित होना चाहिए। खेती के साथ-साथ पशुपालन एवं पौधारोपण का कार्य होना चाहिए तभी स्वस्थ्य रह सकते हैं। इस अवसर पर प्रतापनारायण पटैरिया, नरवीर सिंह, मुन्नीलाल, परमानंद मिश्र, प्रभुदयाल, भोला, ओमप्रकाश, भागचन्द्र जैन उपस्थित रहे।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा