मारपीट करने वाले फरार आरोपी देशराज पाल को किया गिरफ्तार
छतरपुर। पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों, इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊ के खेत के पास माह फरवरी में कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोककर एक दुकानदार के साथ मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना महाराजपुर में भारतीय दंड विधान एवं एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के तीन आरोपियों लखन पाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम पुतरी, रानू उर्फ प्यारे लाल पाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम हर्रई थाना महाराजपुर एवं संतोष पाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोटा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर व बांस के डंडे बरामद किए गए थे। संबंधित मुख्य आरोपी देशराज पाल की तलाश की जा रही थी। उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी देशराज पाल निवासी ग्राम मऊ को थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा, सउनि बी.एस.ठाकुर, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह, अजीम खान, आरक्षक रीतेश ओझा, विवेक पाठक, रावेन्द्र तिवारी, हरदेव कुशवाहा, जयकुमार, ओमप्रकाश की भूमिका रही।
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद