निर्वस्त्र कर युवक को पीटने के आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आरोपियों को दबोचने के लिए टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने युवक से मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पुलिस ने एक कट्टा व अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, आईटी एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का कोतवाली से जुलूस निकाला फिर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
दरअसल छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलादेवी मार्ग पर पुलिया के नजदीक एक युवक को तीन युवकों ने रोका। उसे कट्टा दिखाकर निर्वस्त्र कर दो युवकों ने पीटा। पूरे घटनाक्रम का एक युवक द्वारा वीडियो बनाया गया। इसके बाद घटनाक्रम का वीडियो वायरल कर दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर आरोपी देवा ठाकुर, लक्की घोषी व अन्नू घोषी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कट्टा व अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल होंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने