मारपीट करने वाले ने जारी किया वीडियो, लगाए झूठे आरोप
छतरपुर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए राजनगर निवासी कुशवाहा परिवार ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले परिवार के कुछ लोगों के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज किया था। दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 3 अभी फरार हैं। इन्हीं फरार आरोपियों में से एक आरोपी ने बीते रोज वीडियो जारी कर पीडि़त परिवार के लोगों पर झूठे आरोप लगाए हैं। एसपी को आवेदन देकर परिवार ने जांच कराने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
राजनगर निवासी सुरेश कुशवाहा ने बताया कि 8 नवंबर को मोहल्ले के आनंद, जयचंद, राहुल, तुलसी और आर्यन कुशवाहा ने उसके पिता मंजू कुशवाहा और दादा खुनुवा कुशवाहा के साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट राजनगर थाना में दर्ज है। पुलिस, आरोपी राहुल और तुलसी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि मुख्य आरोपी आनंद, जयचंद और आर्यन अभी फरार हैं। सुरेश ने बताया कि बीते रोज मुख्य आरोपी आनंद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए उसके अलावा उसके पिता मंजू कुशवाहा और लच्छू कुशवाहा पर ई-रिक्शा से टक्कर मारने के आरोप लगाए हैं। सुरेश ने बताया कि उक्त आरोप झूठे हैं, वह 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जिला अस्पताल में अपनी पत्नी का इलाज करवा रहा था, लच्छू कुशवाहा जम्मू में है और उसके पिता घर के कामों में व्यस्त हैं। इसके साथ ही उसके परिवार में किसी के भी पास ई-रिक्शा नहीं है। सुरेश ने एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर