दबंग ने शासकीय रास्ते पर बना डाली दीवार
कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
छतरपुर। ईशानगर क्षेत्र के ग्राम पहाडग़ांव अंतर्गत आने वाले पचलोन पुरवा में एक दबंग व्यक्ति द्वारा शासकीय रास्ते पर दीवार बनाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
आवेदन देने आए पचलोन पुरवा निवासी मोहन सिंह यादव, उमाशंकर यादव आदि ने बताया कि शासकीय रास्ते पर गांव के रहने वाले दंबग प्रवृत्ति के शंकर यादव ने दीवार बना ली है, जिससे आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई दशकों से इस रास्ते से आवागमन कर रहे हैं, और रिकॉर्ड में भी यह रास्ता शासकीय दर्ज है, बावजूद इसके शंकर यादव ने अपनी राजनैतिक पहुंच के बल पर रास्ते को बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त अतिक्रमण में राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत है। ग्रामीणों के मुताबिक वे पूर्व में अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां गांव में आए दिन रास्ते से निकलने को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शंकर यादव द्वारा शासकीय रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए।
बंगाल में चुनाव से पहले छापा, विदेशी मुद्रा का जखीरा पकड़ा गया, तीन लोग हिरासत में
उत्तर भारत में मौसम ने मचाई तबाही, 19 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ फसलें भी प्रभावित
जन्मदिन पर अनन्या पांडे का सरप्राइज, वरुण सूद के लिए लिखा प्यारा मैसेज
नौसेना और कूटनीति की कार्रवाई, एलपीजी टैंकर से 27 लोगों को बचाया गया