आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने का अभियान जारी
छतरपुर। पिछले दिनों शासन और जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए छतरपुर नगर पालिका द्वारा लगातार आवारा गौवंश को आसपास की गौशालाओं में भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई पिछले करीब 15 दिनों से जारी है। हालांकि अभी भी शहर की सड़कों पर आवारा गौवंश देखने को मिल रहा है लेकिन संभावना है कि जल्द ही सारे आवारा पशुओं को गौशालाओं में व्यवस्थित कर दिया जाएगा।
छतरपुर नगर पालिका के वाहन चालक हरिनारायण ने बताया कि अभी तक वे लगभग 3 से 4 सैकड़ा आवारा मवेशियों को नगर पालिका के वाहन से गौशालाओं में भेज चुके हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए नगर पालिका द्वारा एक टीम गठित की गई है जो प्रतिदिन आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला ले जा रही है। रविवार को शहर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के आसपास घूम रहे आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम ढड़ारी, बरकौंहा और सरानी की गौशालाओं में आवारा मवेशियों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुसार प्रतिदिन शहर के अलग-अलग हिस्सों से आवार मवेशियों को पकड़कर उक्त गौशालाओं में ले जाया जा रहा है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला