कलेक्टर एवं एसपी ने जिला जेल छतरपुर का किया औचक निरीक्षण
छतरपुर। बुधवार को कार्यालय अधीक्षक एवं जिला जेल छतरपुर का औचक निरीक्षण कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला जेल के उपअधीक्षक रामशिरोमणी पान्डेय ने संपूर्ण जेल के बारे में जानकारी दी। जिला जेल में कुल 12 वार्डों की समीक्षा की गई। जिसमें महिला वार्ड मे 25 महिलाएं एवं 4 बच्चे मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कैदियों के सामान की चेकिंग की गई और मरीजों के पास पाई गई दवाइयो की जाँच की गई, जेल के शौचालय में अस्वच्छता पाई गई। इस दौरान जेल के बंदियों से बातचीत की जेल में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, जल, बिस्तर, साफ-सफाई आदि का विधिवत् रूप से जायजा लिया। जेल में उपस्थित 4 बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य की भी जानकारी ली गई। वीडियो कॉन्फ्रेस कक्ष में होने वाली दैनिक पेशियों, चिकित्सा कक्ष में चिकित्सक से कैदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही पेरोल और बेल के प्रकरणों की समीक्षा एवं जेल में सीसीटीवी कक्ष, भण्डार कक्ष में रखे राशन एवं सब्जियों की भी जाँच की गई और जेल में उपस्थित कर्मचारी की जानकारी ली गई। इसके अलावा कैशबुक, कैदी रजिस्टर, कैदी वॉरन्ट, रजिस्टर, की गहन समीक्षा की गई।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल