कलेक्टर ने खाद बीज की उपलब्धता बनाए रखने के दिए निर्देश
छतरपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा सागर में 21 अक्टूबर को संभागीय बैठक प्रस्तावित है। जिसके तारतम्य में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने विगत रोज कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि उपज मंडी, सहकारिता, मार्कफेड, मत्स्य इत्यादि के अधिकारियों के साथ जिले में खाद बीज सहित अन्य कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार सहित संबंधि अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की प्रगति बढ़ाएं और कृषकों को सोसायटियों सहित अन्य दुकानों से खाद क्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या नही हो। कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि कृषकों के लिए खाद की उपलब्धता बनाए रखें।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने सही जानकारी उपलब्ध नही कराने एवं विगत बैठकों में उपस्थित नहीं रहने पर बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा नकली खाद बीज पर नजर बनाए रखें और नमूने लेकर जांच के लिए भेंजे। साथ ही नमूने फैल होने और उर्वरक अमानक मिलने पर संबंधित पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने खाद-बीज विक्रेताओं के गोदाम स्टाक और दुकानों का निरीक्षण लायसेंस चेक करने के भी निर्देश दिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला