कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को छतरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रगतिरत निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ई.ई. पीआईयू के.एस. परस्ते सहित निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन, गल्र्स एवं बॉयज हॉस्टल, शॉपिंग और स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स एवं अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रत्येक कम्पाउंड को समय अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक मशीनरी और लेबर को बढ़ाएं और पैरेलल रूप से कार्य करें। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की संरचना एवं बिन्दुबार समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पानी सप्लाई की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्य करने वाले मजदूरों के चरित्र सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा