जवानों की समस्याओं का कमांडेंट ने त्वरित निराकरण किया
छतरपुर। शहर के पुलिस लाइन में शनिवार को मनोहर सिंह मंडलोई (आईपीएस) सेनानी 29वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल दतिया के द्वारा सी कंपनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कमांडेंट श्री मंडलोई द्वारा किए गए पुलिस लाइन पर स्थित सी कंपनी 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल के कैम्पस के भ्रमण के समय जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया तथा जवानों के अवकाश जाने हेतु आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया। सैनिकों का ड्यूटी के प्रति मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समस्या तो हर एक व्यक्ति को है लेकिन जो हमें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। वहीं 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल दतिया के कमांडेंट श्री मंडलोई द्वारा भविष्य में पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए परिसर के ग्राउंड में अशोक और बरगद के पौधों को रोपा। छतरपुर सी कंपनी 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल के कैम्पस में रहने वाले सैनिकों के द्वारा लगाए गए पेड़ों की अच्छे से देख रेख करने को सराहा और कहा कि इसी तरह से हमें पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर छतरपुर सी कंपनी 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल के निरीक्षक सहित पूरा बल उपस्थित रहा।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला