भारी पुलिस बल के बीच दो ग्रामों का विवाद शांत हुआ
चंदला। मामला लवकुश नगर अनुभाग की ग्राम पंचायत बैरगिया पुखरी के मजरा जराबरा का है जहां छोटेलाल पटेल की 7 बीघा जमीन का सीमांकन 18 जून को पटवारी अयोध्या पटेल ने किया था जिसमें पटवारी ने जराबरा के लिए मेन रोड से जाने वाले रोड का भी सीमांकन कर छोटेलाल पटेल के 7 बीघा खेत में जोड़कर भूमि स्वामी बना दिया था। उसके बाद छोटेलाल पटेल ने जराबरा के लिए जाने वाले रोड को जोत कर उसमें तारबारी लगाकर जराबरा का रास्ता बंद कर अपने कब्जे में ले लिया था।
रविवार को जराबरा ग्राम के दो सैकड़ा से भी ज्यादा पुरुष व महिलाओं ने थाना प्रभारी हिनौता राजकुमार यादव से गांव का रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई थी और मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। तब हिनौता पुलिस व तहसीलदार रामकुमार यादव ने मौके पर जाकर मेन रोड से जाने वाले सड़क की तारबारी उखड़वाकर रोड खाली कराकर गांव वालों का रास्ता खुलवाया। मेन रोड से जराबरा के लिए जाने वाले रोड को 1991 में तत्कालीन सरपंच बद्री पाल ने बनवाया था। छोटेलाल पटेल ने बताया कि सड़क मेरी लगानी भूमि में डला हुआ है। मैं जराबरा ग्राम के लिए आधा रोड अपनी लगानी भूमि से देने को तैयार हूं मेरे साथ न्याय किया जाए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने