परिवार के लोगों ने ही कर दी बुजुर्ग की पिटाई
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुर के रहने वाले एक बुजुर्ग को उसके ही परिवार के चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुजुर्ग को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग तिजवा यादव ने बताया कि उसके ही परिवार के लोगों द्वारा उसके खेत से ट्रेक्टर निकाल दिया गया जब वह उनसे कुछ नहीं बोला तो दूसरे दिन मंूगफली के खेत से बाईक निकालने लगे, जब उसने मना किया तो पन्नालाल, फूला, उसकी बेटी पुष्पा एवं एक अन्य बेटी ने लाठी, सब्बल से उसकी मारपीट कर दी। तिजवा ने बताया कि सिविल लाइन थाने में उसने शिकायत कर दी है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला