करारागंज के किसानों ने कलेक्टर को सुनाई पीड़ा
छतरपुर। नौगांव जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम करारागंज के किसानों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि जिस भूमि के पट्टे उन्हें शासन द्वारा दिए गए थे, उस जमीन को अपना बताकर वन विभाग द्वारा उन्हें खेती नहीं करने दी जा रही है। किसानों ने कलेक्टर को आवेदन देकर पट्टे की जमीन को बहाल करने की मांग की है।
आवेदन देने पहुंचे किसानों ने बताया कि वर्ष 1998 में गांव के भूमि खसरा नंबर 1157/1 में सरकार द्वारा उन्हें खेती के लिए पट्टा प्रदान किया गया था, और तभी से वे यहां खेती करते आ रहे हैं। कुछ किसानों के पट्टे कम्प्यूटरीकृत भू-अभिलेख में भी दर्ज हैं, बावजूद इसके वन विभाग द्वारा इस वर्ष किसानों को खेती करने से रोक दिया गया है और जबरन भूमि से बेदखल किया जा रहा है। चूंकि किसानों के पास आय का अन्य कोई स्रोत नहीं है इसलिए उन्हें परिवार के भरण-पोषण की चिंता हो रही है। कलेक्टर को आवेदन देकर किसानों ने मांग की है कि जिन किसानों के पट्टे ऑनलाइन दर्ज नहीं हैं, उनके नाम ऑनलाइन दर्ज कराए जाएं और खेती पर लगी रोक को हटवाकर पट्टे की जमीन को बहाल कराया जाए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने