जिले के पहले मरीज को मिला पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा योजना का लाभ
छतरपुर। पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे मरीज को अति आकस्मिक स्थिति में और बेहतर उपचार के लिए रैफर होने में तत्काल मदद मिलती है और कम समय में मरीज को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रैफर किया जाता है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और अनुमति पर लवकुशनगर के ग्राम बछौन के मरीज को जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में खजुराहो से एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल रैफर किया गया। सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि पी.एम.श्री एयर एम्बूलेंस सेवा से मरीज सिद्ध गोपाल पिता दरबारी तिवारी आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम बछौन को चिरायु मेडीकल कालेज भोपाल में भर्ती कराया गया है। संबधित मरीज को शुक्रवार को गंभीर अवस्था में खून की कमी एवं ब्लीडिंग पर रेक्टिम (रक्त स्त्राव) के कारण जिला चिकित्सालय छतरपुर में भर्ती कराया गया था। संबधित मरीज आयुष्मान कार्ड धारक है।आयुष्मान की पात्रता अनुसार उपचार हेतु पांच लाख की मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदाय की जाती है। संबंधित मरीज को सिविल सर्जन एवं सर्जिकल विशेषज्ञ की अनुशंसा उपरांत शासन के नियम अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थान में बेहतर एवं त्वरित इलाज हेतु नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस से खजुराहो से भोपाल भेजा गया एवं चिरायु मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मरीज के परिजनों ने इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला