एसपी के पास पहुंचा गुंडों से परेशान परिवार
छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंगरा निवासी यादव परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि वे मोहल्ले के दो गुंडों से बेहद परेशान हैं। गुंडों के भय से परिवार अपने घर में नहीं रह पा रहा है। पीडि़त सुरेन्द्र यादव ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले शिवराज यादव और मिंटू यादव आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं और इन्हीं दोनों के द्वारा उसके परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। सुरेन्द्र के मुताबिक आरोपियों के भय के कारण वह पिछले तीन दिनों से अपने घर नहीं जा पाया है, वहीं बीते रोज आरोपियों द्वारा उसके घर में घुसकर माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई है। आरोपी उसे फोन पर लगातार धमकियां दे रहे हैं। सुरेन्द्र के मुताबिक उसने आरोपियों की शिकायत बड़ामलहरा थाना में की थी लेकिन कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। एसपी को आवेदन देकर सुरेन्द्र ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला