दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ खिलाया और रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन
नौगांव। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुलवारा में एक दूल्हा लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। हिंदु रीति-रिवाज से 13 दिसंबर को ही परिणय सूत्र में बांधकर जिस दुल्हन को दूल्हे राजा अपने घर लेकर आए थे वही रात में दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गई। दूल्हे को जब होश आया तो उसने खुद को लुटा हुआ पाया।
जानकारी के मुताबिक कुलवारा निवासी अशोक कुमार रावत के बेटे राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी के साथ तय हुआ था। गत 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ। बीती रात दुल्हन ने राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ खिलाकर पिला दिया जिससे वह अचेतन अवस्था में पहुंच गया। इसके बाद मौका पाकर खुशी लगभग 12 लाख की संपत्ति लेकर रफूचक्कर हो गई। इस संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात के अलाव दूल्हे का मोबाइल भी शामिल है। दूल्हे के पिता अशोक रावत का कहना है कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दूल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। चरखारी से ही लड़की को देखने की रस्म पूरी हुई और विवाह तय हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि महिला अन्य लोगों के साथ मिलकर इस तरह का खेल, खेल रही है। पहले भी कई नौजवानों को शिकार बनाया गया होगा। पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और मौका पाकर दुल्हन के भेष में आई लुटेरी महिला संपत्ति लूटकर ले गई। पुलिस में मामले की शिकायत की गई है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई