सजायाफ्ता कैदी की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हो गई मौत
छतरपुर। जिला जेल में करीब 14 वर्षों से लूट और डकैती के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि शनिवार को अचानक कैदी का स्वास्थ्य बिगड़ा था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया और यहीं पर कैदी ने दम तोड़ दिया। कैदी की मौत किन कारणों से हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।
सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि मृतक जयहिंद पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम डिगौनी थाना राजनगर को करीब 20 दिन पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला अस्पताल लाया गया था। जांच के उपरांत कैदी को ग्वालियर रेफर किया गया था लेकिन कैदी ने ग्वालियर जाने से इंकार कर दिया था। शनिवार को एक बार फिर उसकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन के मुताबिक मृतक कैदी हृदय रोग से ग्रसित था, ऐसे में संभावना है कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई हो। उन्होंने बताया कि मृतक कैदी के पोस्टमार्टम के लिए 5 चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कैदी की मौत के सही कारण सामने आएंगे। उल्लेखनीय है कि मृतक कैदी जयहिंद सिंह को वर्ष 2010 में धारा 397 और 450 के अपराध में सजा हुई थी और तभी से वह जिला जेल में सजा काट रहा था।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा