स्कूल में केक खाने के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत
छतरपुर। शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में केक खाने के बाद कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीमार हुई छात्राओं में से कुछ को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जबकि कुछ छात्राएं अन्य अस्पतालों में इलाज कराने गई थीं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों के द्वारा शिक्षकों से केक कटवाया गया। यह केक विद्यालय के दो छात्र धैर्य और गौरव किसी दुकान से लेकर आए थे जिसे खाने के कुछ देर बाद विद्यालय की छात्रा प्राची अग्रवाल, काजल कुशवाह, नैना असाटी सहित करीब आधा दर्जन छात्राएं बीमार हो गईं। तबीयत बिगडऩे पर 4 छात्राओं को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जबकि कुछ छात्राएं अन्य अस्पतालों में इलाज कराने गईं। केक किस दुकान से लाया गया था इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा