पत्नी की हत्या के चश्मदीद को पति ने उतारा मौत के घाट
पनौठा डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पनौठा के पास दो सप्ताह पूर्व हुई दो व्यक्तियों की मौत के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। जिसे पहली नजर में सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, वह वास्तव में एक क्रूर और सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि एक मृतक, आरोपी की पत्नी की हत्या का चश्मदीद गवाह था और कोर्ट में गवाही की बदले पैसों की मांग कर रहा था, जिसके चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। सोमवार को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी ने मामले की विस्तृत जानकारी मीडियाकर्मियों के साथ साझा की।
एसपी अगम जैन ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी कौशलेंद्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र रतन सिंह चंदेल निवासी ग्राम देरी है, जिसकी पत्नी ममता की कुछ समय पूर्व हत्या हुई थी। दो सप्ताह पूर्व पनौठा के पास मृत अवस्था में मिला संतोष अनुरागी उसीके मकान में किराएदार था और वह इस हत्याकांड का चश्मदीद गवाह था। कौशलेंद्र दो बातों के कारण संतोष से नाराज था, पहली यह कि संतोष ने उसकी पत्नी की जान बचाने की कोशिश नहीं की और दूसरा वह गवाही देने के बदले पैसों की मांग कर रहा था। इसी खुन्नस में कौशलेंद्र ने अपने साथी अभय सिंह तोमर के साथ मिलकर संतोष और उसके दोस्त राजेंद्र यादव को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। आरोपियों ने हत्या के बाद पूरी घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। आरोपियों ने सबसे पहले संतोष और राजेंद्र को निशाना बनाकर अपनी सेंट्रो कार से टक्कर मारी और फिर लोहे की सब्बल से उन पर प्रहार किए ताकि उनकी मौत सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और सब्बल बरामद कर ली है। एसपी श्री जैन ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के बाद एफएसएल टीम को कुछ संदिग्ध साक्ष्य मिले थे, जिससे शक की सुई हत्या की ओर घूमी। मुख्य आरोपी कौशलेंद्र का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है; वह पूर्व में अवैध हथियार, शराब और चोरी जैसे 5 गंभीर मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई