भगवान मतंगेश्वर का अभिषेक कर सम्पन्न हुई यात्रा
छतरपुर। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया के द्वारा विगत रोज लवकुशनगर से खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर तक एक विशाल जलाभिषेक यात्रा प्रारंभ की गई थी। सावन के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर 50 किमी पैदल चलने के बाद यह यात्रा भगवान मतंगेश्वर के मंदिर पहुंची। यहां विधायक अरविंद पटैरिया और उनकी पत्नि प्रिंसी पटैरिया सहित भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम ने भगवान का अभिषेक किया और क्षेत्र के कल्याण की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि यह यात्रा रविवार को लवकुशनगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई थी। यात्रा का उद्देश्य भगवान मतंगेश्वर महादेव से सावन के महीने में क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रार्थना करना था। अरविंद पटैरिया ने कहा कि उनकी यह यात्रा जनमानस के सहयोग से अभूतपूर्व रही। जनता ने यात्रा को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री