किसान जागरण पदयात्रा 5वें दिन पहुंची नयाखेरा
छतरपुर। किसानों को जागरूक करने के लिए किसान जागरण पदयात्रा शुरू की गई है। 5 दिन पहले शुरू हुई यात्रा रविवार को नयाखेरा पहुंची जहां श्यामलाल राजपूत तथा उनके साथियों ने पदयात्रा में शामिल लोगों का आत्मीय स्वागत किया। पदयात्रा के माध्यम से किसानों को बताया जा रहा है कि सामाजिक कुरीतियों के कारण ही आर्थिक बदहाली से हम गुजरने को मजबूर हैं। किसानों को प्राकृतिक चिकित्सा से रोग मुक्त होने का संदेश दिया गया।
नयाखेरा में किसानों को संबोधित करते हुए पदयात्रा के संयोजक डॉ. दिनेश मिश्रा ने कहा कि किसी भी बीमारी में मन एवं पेट का विकार मुख्य होता है। इन्हें ठीक करने के लिए खान-पान में परिवर्तन, उपवास, कटी स्नान, रीढ़ स्नान, मालिश, एनीमा आदि महत्वपूर्ण होते हैं। डॉ. मिश्र ने कहा कि हमें बाजार आधारित खेती न करते हुए अपनी जरूरतों को सहकारिता के आधार पर करनी चाहिए। डॉ. मलखान सिंह ने कहा कि नशा, जुआ, महंगी शादियां हमें कंगाली की ओर ले जाती हैं। इस तरह की फिजूलखर्ची से हम बचेंगे तो हमारा जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि शासन से किसानों को मिलने वाले उपकरणों को टैक्स फ्री होना चाहिए। रात्रि विश्राम गुलगंज में हुआ, पदयात्रा के लिए पंकज पटैरिया तथा संजय चतुर्वेदी की ओर से व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर शामिल हुए।
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध