संक्रांति पर बाजार में आयी रौनक, पतंग और मिष्ठान की दुकानें सजीं
छतरपुर। 15 जनवरी को वर्ष के पहले सबसे बड़े त्यौहार मकर संक्रांति को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मकर संक्रांति के इस त्यौहार के लिए छतरपुर के बाजार में व्यापारियों ने भी तैयारी कर ली है। दुकानों पर मिष्ठान, खिलौने बिकने लगे हैं तो वहीं इस पर्व से जुड़े पतंग उत्सव के कारण भी बाजार में रंगबिरंगी पतंगे दिखाई देने लगी हैं।
उल्लेखनीय है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसे वर्ष का पहला त्यौहार माना जाता है। इस त्यौहार पर पतंग उड़ाने की परंपरा भी है। छतरपुर में हनुमान टौरिया प्रांगण में मकर संक्रांति पर सामूहिक पतंग महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है।
चाइनीज मांझे की बिक्री शुरू, बढ़ेगा खतरा
मकर संक्रांति के मौके पर होने वाली पतंगबाजी कई बार गंभीर दुर्घटनाओं की वजह बन जाती है। पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल होने वाला मांझा दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता है। प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगा रखी है फिर भी शहर की अनेक दुकानों पर चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। इस मामले में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की जानकारी के आधार पर पुलिस ने चाइनीज मांझे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा