खनिज माफिया का तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो हुआ वायरल
छतरपुर। खजुराहो क्षेत्र के कुख्यात खनिज माफिया रुचिर जैन का तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रुचिर जैन द्वारा अपने रिवॉल्वर से कई राउंड हवाई फायर किए गए, वहीं पीछे तेज आवाज में गाने भी बज रहे हैं। बताया गया है कि वीडियो करीब 15 दिन पहले का है, जब खजुराहो थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव में आयोजित एक पार्टी के दौरान रुचिर जैन ने शराब के नशे में धुत्त होकर हवाई फायरिंग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग चौकन्ना हो गया है लेकिन अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप