प्रसूता ने घर पर दिया बच्ची को जन्म
नौगांव। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरट में एक प्रसूता महिला ने बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर घर पर ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ जिसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव लाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरट निवासी मनोज राजपूत की 28 वर्षीय पत्नि गोरा राजपूत को बीती रात प्रसव पीड़ा है और उसने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद महिला की हालत बिगडऩे लगी तभी परिजन उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव लाए जहां इलाज के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं बच्ची को डॉक्टरों की देखरेख में मशीन में रखा गया है। मृतिका गोरा राजपूत की पहले से दो बच्चियां है।
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही
शासन द्वारा गांव-गांव में प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जाता है और समय-समय पर उनका चेकअप होता है लेकिन कहीं ना कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के काम करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। अगर परिजनों या महिला को सही समय पर सही जानकारी दी जाती तो वह अस्पताल में आकर प्रसव कराते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सुबह मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला