नौसीखिए ट्रैक्टर चालक ने किसान सहित तीन को कुचला
छतरपुर। जिले की सीमा से लगे टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्रोली में एक नौसीखिए ट्रैक्टर चालक ने एक किसान सहित तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल वृद्ध महिला और बच्ची का इलाज किया जा रहा है।
गर्रोली निवासी बालकदास लोधी ने बताया कि ग्राम मलगुवां निवासी देवेन्द्र लोधी, अपने पिता हरसेवक के साथ अपने नए ट्रैक्टर से खाद उठाने के लिए उसके घर आया था। चूंकि देवेन्द्र ने अभी नया ट्रैक्टर खरीदा था और उसे ठीक ढंग से चलाना नहीं आता था, जिसके चलते खाद भरने के बाद वापिस जाते समय उसका नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालकदास का 45 वर्षीय भाई धनीराम लोधी तथा पास में बैठी 70 वर्षीय जशोदा तथा एक 2 साल की बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद तीनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक धनीराम की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में धनीराम की मौत की पुष्टी करने के बाद अन्य दोनों घायलों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को मृतक धनीराम का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा