जमीनी विवाद में एसपी के पास पहुंचा दूसरा पक्ष
छतरपुर। बीते रोज सटई थाना क्षेत्र के ग्राम नैगुवां निवासी दुबे परिवार द्वारा जमीनी विवाद की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। शुक्रवार को इसी मामले के दूसरे पक्ष ने भी पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर विवादित जमीन को अपना बताया और पूर्व में शिकायत करने वाले लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए।
शकिायत करने आए नैगुवां निवासी कैलाश दुबे ने बताया कि 19 जून को वह अपने खेत पर झोपड़ी बना रहा था तभी गांव का हरि दुबे, काजू दुबे, श्यामबाई दुबे और भागीरथ दुबे वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। कैलाश के मुताबिक उक्त लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और इसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कैलाश ने बताया कि गाली-गलौज के दौरान गांव का प्रेमनारायण पांडे और बद्री पांडे भी मौके पर पहुंच गया, जिन्होंने उसे रिवॉल्वर दिखाकर 1 लाख रुपए देने अथवा जमीन छोडऩे की धमकी दी तथा मारपीट भी की। कैलाश का आरोप है कि उसने घटना दिनांक को सटई थाना में मामले की शिकायत की थी लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। एसपी को आवेदन देकर कैलाश ने न्याय की गुहार लगाई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने