काव्य पाठ और बुंदेली रचनाओं से गूंजा राजमहल परिसर
छतरपुर। शहर के राजमहल परिसर में सोमवार को लीनेस उड़ान क्लब और प्रताप नवयुवक संघ ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संपूर्ण परिसर काव्य पाठ और बुंदेली रचनाओं से गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में लीनेस उड़ान क्लब की सभी सदस्यों और प्रताप नवयुवक संघ के प्रशिक्षकों के साथ बच्चों ने भाग लिया। वहीं काव्य पाठ पर आधारित सम्मान समारोह में चार सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लीनेस उड़ान क्लब की सचिव स्मिता जैन और अनुज द्विवेदी को काव्य पाठ के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नवयुवक प्रताप संगठन के संचालक प्रदीप सेन एवं सरिता सिंह को भी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष धीरज मिश्रा, शिवानी चौरसिया, चंद्रमुखी चौरसिया, उर्मिला अहिरवार उपस्थित रहीं। प्रताप नवयुवक संघ की ओर से बच्चों ने हिंदी गीत एवं बुंदेली रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। यह पूरा आयोजन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और स्थानीय संस्कृति को समर्पित रहा।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें