हथेली से भी पता चलता है कैसा होगा जीवन
हर व्यक्ति के मन में अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान की जानकारी देता है। हर व्यक्ति के हाथ की हथेली की बनावट व आकार अलग-अलग होता है। इसके साथ ही हाथ की रेखाएं भी अलग-अलग होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के अनुसार, व्यक्ति की हाथ की रेखाएं और हथेली के आकार को देखकर उसका भविष्य व स्वभाव का पता लगाया जा सकता है।
कठोर हथेली के जातक- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली कठोर होती है, उन्हें जीवन में ज्यादा मेहनत व संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को दिन-रात एक करने के बाद ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन ये लोग हमेशा अपनी ईमानदारी का परिचय देते हैं।
छोटी हथेली के जातक- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली छोटी होती है, ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं। ऐसे लोग क्रिएटिव कार्यों में रूचि रखते हैं। ये चीजों को जानने की इच्छा रखते हैं। कहते हैं कि इन लोगों का जीवन सुखमय बीतता है।
बड़ी हथेली के जातक- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली का आकार बड़ा होता है, वे अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाते हैं। ये धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रखते है। इन्हें जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त होती है।
कोमल हथेली के लोग- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेलियां कोमल होती हैं, वे भाग्यशाली माने गए हैं। इन लोगों को जीवन में अपार सफलता प्राप्त होती है। कहते हैं कि इन लोगों को धन संबंधी परेशानियों का कम सामना करना पड़ता है।
बारिश का डबल असर: दिल्ली-यूपी में बूंदाबांदी, पहाड़ों पर बादल फटने से तबाही
पेपर लीक विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, जांच प्रक्रिया पर रहेगी नजर
सिंधिया परिवार की विरासत विवाद में अगली सुनवाई 28 जुलाई, रिकॉर्ड होंगे पेश
लस्सी में कीड़े, पास्ता से बच्चा बीमार! भोपाल में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल
महाकाल की सवारी में इस बार दिखेगा नया स्वरूप, लोकनृत्य करेंगे मंत्रमुग्ध
कांग्रेस ने बनाई रणनीति, निगम सम्मेलन में बदहाल व्यवस्थाओं पर होगी चर्चा
भीड़ में बदला आंदोलन, कमजोर प्रबंधन ने बढ़ाई मुश्किलें
सीधी कोर्ट हादसा: मलबे में दबे लोग, 2 की मौत, 2 घायल
सिक्किम टनल हादसा: 12 को बचाया गया, 18 से ज्यादा मजदूर अब भी लापता
अब नहीं रहेगा जमीन का विवाद, आबादी भूमि पर मिलेगा मालिकाना हक