पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित छुड़ाया] अपहरण करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
छतरपुर। विगत दिवस थाना बमीठा क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी, थाना बमीठा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, क्षेत्र में मूवमेंट करने वाले संदिग्धों की जानकारी एकत्र की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा पुलिस टीम गठित कर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में घटना का खुलासा करते हुए एसपी अगम जैन ने बताया कि अपहरण करने वालों द्वारा फिरौती की मांग की गई थी, पीडि़त के सुरक्षित बचाव, सावधानी तथा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा हर संभव कार्यवाही की जा रही थी। परिजनों द्वारा योजना के अनुसार फिरौती की राशि अपहरण कर्ता तक पहुंचाई गई। एवं पुलिस द्वारा संबंधित स्थान पर मार्ग व भेष बदलकर दबिश दी गयी। अपहरण हुए व्यक्ति मोहम्मद रफीक अहमद निवासी मंजू नगर खजुराहो को सुरक्षित दस्तयाब किया गया एवं मौके से चार अपहरण कर्ता तोरण पटेल उर्फ तरुण निवासी ग्राम धमना, संदीप अहिरवार निवासी ग्राम धमना, शिवराम उर्फ सत्तू कुशवाहा निवासी ग्राम बसारी, अनंत विश्वकर्मा निवासी ग्राम धमना को अभिरक्षा में लिया गया।
उक्त अभिव्यक्तियों के पास से फिरौती की राशि 5,75,000 रुपये घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर कार, एक 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस, एक 12 बोर का कट्टा एवं कारतूस, एक एप्पल मोबाइल सहित चार एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियुक्तों को विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है। उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट हुई है, जिनकी तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, थाना प्रभारी गुलगंज उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा, थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक संजय पांडेय, चौकी प्रभारी बागेश्वर धाम उप निरीक्षक देवेंद्र यादव, उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक, सत्येंद्र त्रिपाठी, राजेश पटेल, सुरविंदर सिंगरौल, जयराम अहिरवार, मोहम्मद रईस बाबू , आरक्षक भानु पटेल, उदयवीर, निकेश बेटा लाल, कमल सिंह, रामनिवास साहू, राकेश सिंह, अरविंद जाटव एवं साइबर टीम की भूमिका रही।
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप