पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
छतरपुर। थाना गढ़ी मलहरा कस्बा के निवासी सत्यम चौरसिया की 2 दिन पूर्व आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर जबरदस्ती पैसों की मांग करने एवं न देने पर मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना गढ़ीमलहरा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर उक्त घटना कारित करने वाले 3 आरोपी निक्की उर्फ निखिल चौरसिया पिता वीरेंद्र चौरसिया, राहत मंसूरी पिता सलीम मंसूरी, महेंद्र उर्फ बेटी बेलदार पिता राजू बेलदार सभी निवासी कस्बा गढ़ीमलहरा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आदतन अपराधी निक्की उर्फ निखिल चौरसिया के विरुद्ध मारपीट, अवैध हथियार, अवैध शराब, छेड़छाड़, चोरी जैसे 15 अपराध, बंटी उर्फ राहत खान के विरुद्ध हत्या, अवैध वसूली, मारपीट अवैध शराब जैसे 4 अपराध एवं महेंद्र उर्फ बंटी बेलदार के विरुद्ध लूट, अवैध हथियार जैसे 3 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा, उपनिरीक्षक आरपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, जनक सिंह, बृजेश यादव एवं आरक्षक दशरथ, खुशेन्द्र राय की भूमिका रही।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल