पुलिस ने शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण, जांची सुरक्षा व्यवस्था
बमीठा। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था जांची, साथ ही यहां अध्ययनरत बच्चों से संवाद किया। थाना प्रभारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए विद्यालय के वातावरण और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। बच्चों ने जो भी समस्यायें उन्हें बताईं उनका समाधान कराने का भरोसा बच्चों को दिलाया गया। थाना प्रभारी ने बच्चों और शिक्षकों के बीच मधुर संबंध स्थापित करने और विद्यालय में की सुरक्षा व्यवस्था दृढ़ रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने विद्यालय के शिक्षकों से भी बात की। थाना प्रभारी ने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के अन्य विद्यालयों का भी इसी तरह निरीक्षण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई