पुलिस ने कट्टा लेकर घूम रहे बदमाश को किया गिरफ्तार
छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, साथ ही क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
विगत दिवस थाना पिपट पुलिस को ग्राम पिपट में खंदा की पुलिया के पास एक व्यक्ति के दहशत फैलाने के उद्देश्य से कट्टा लेकर घूमने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने संदेह के आधार पर संदेही की तलाशी ली, अवैध 315 वोर का देशी कट्टा कमर मे खोसे हुये एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। आरोपी रज्जू उर्फ मच्छर पिता रबुदा रैकवार उम्र 27 साल निवासी ग्राम पिपट को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, जुआ, अवैध शराब सहित 3 अपराध दर्ज है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी पिपट वीरेंद्र कुमार, प्र आर. ज्ञान सिंह, आर. उमाशंकर, मयंक, राजेश, दामोदर, हरिओम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला