गरीब को नहीं मिला आवास योजना का लाभ
बमीठा। केन्द्र और प्रदेश सरकार भले ही हर गरीब परिवार को आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान देने का दावा कर रही है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। आज भी ऐसे कई परिवार हैं जिनके पास पक्का तो छोडि़ए, कच्चा मकान तक नहीं है लेकिन आवास योजना का लाभ उन्हें नहीं मिला है। ताजा मामला राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत काबर के करौंदया मजरा का है, जहां का एक आदिवासी परिवार टप्पर में जीवन यापन करने को मजबूर है।
करौंदया निवासी कृपाल आदिवासी ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। चूंकि पंचायत में मजदूरी का काम नहीं मिलता इसलिए मजबूरी में उसे दिल्ली जाकर मजदूरी करना पड़ती है। बारिश के दिनों में वहां भी काम नहीं मिलता इसलिए वह वापिस अपने गांव आ जाता है। कृपाल ने बताया कि गांव में उसके पास रहने के लिए मकान नहीं है। कई बार उसने आवास योजना का लाभ लेने के लिए प्रयास किए लेकिन वह हर बार विफल रहा। कृपाल का परिवार इन दिनों गांव में मौजूद एक टूटे टप्पर के नीचे अपना आशियाना बनाए हुए हैं। कृपाल ने यह भी बताया कि आवास योजना के अलावा उसे शासन की अन्य किसी योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। अब देखना यह है कि अपनी तीन बेटियों और पत्नी के साथ टप्पर में जीवन यापन करने वाला कृपाल आदिवासी शासन की नजरों में आखिर कब पात्र हितग्राही होता है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
आधार अपडेट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बदले नियम
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा