छतरपुर में नहीं थम रहा आईएएस संतोष वर्मा का विरोध
ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने फूंका पुतला, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
छतरपुर। ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आईएएस संतोष वर्मा के कथित अभद्र बयान के बाद से छतरपुर जिले में लगातार उनका विरोध जारी है। सोमवार को ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने आईएएस संतोष वर्मा का पुतला दहन करने के बाद एसपी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा और सख्त कार्रवाई की मांग रखी।
दोपहर में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज और करणी सेना के पदाधिकारी-कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए, जिनके द्वारा रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं एक स्थान पर आईएएस संतोष वर्मा का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शन के उपरांत ब्राह्मण समाज और करणी सेना सहित अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक आवेदन सौंपा, जिसमें उल्लेख है कि आईएएस संतोष वर्मा के बयान ने न सिर्फ समाज में वैमनस्यता फैलाई है, बल्कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के आचरण की मर्यादा का भी उल्लंघन किया है, ऐसे में उनके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर ब्राह्मण समाज की ओर से रविश मिश्रा, शैलेन्द्र कौशिक, अधिवक्ता रवि पाण्डेय, करणी सेना के पदाधिकारी शिवप्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहे।
बक्सवाहा में ब्राह्मण एवं सर्व सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर जिले के बकस्वाहा में ब्राह्मण समाज ने अन्य सवर्ण समाजों के साथ मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अधिकारी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई। विरोध मार्च के बाद पुलिस थाने पहुँचकर एफ़.आई.आर. दर्ज करने पर भी जोर दिया गया, जिससे स्पष्ट है कि समाज इस गंभीर मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। नगर सहित पूरे क्षेत्र से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार भरत पांडेय को सौंपा। तहसीलदार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए ज्ञापन को आगे की कार्रवाई हेतु भेजने का आश्वासन दिया।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा