नहीं थम रही बारिश, किसान नहीं कर पा रहे बोवनी
उफान पर आए नदी-नाले, कई गांवों का संपर्क टूटा
छतरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करने लगी है। एक ओर जहां जिले के तमाम नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है, तो वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण किसानों की बोवनी (बुवाई) भी नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर खेतों में जलभराव होने से फसलों को नुकसान होने की भी जानकारी मिली है। इस साल के मौसम से किसानों में निराशा छाई हुई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब एक सप्ताह से हर रोज बारिश हो रही है। जिले की धसान, केन, उर्मिल, पुखराव सहित अन्य छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को सटई क्षेत्र के झमटुली गांव में बेहर मोहल्ले का नाला उफान पर होने से देवगांव, देवरा, बिजावर और अमानगंज को जोडऩे वाला मार्ग बंद हो गया। इससे ग्रामीणों को आवश्यक सामान लाने और आपातकालीन सेवाओं, जैसे अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाई हुई। वहीं दूसरी ओर पुखराव नदी का अस्थाई पुल बह गया जिससे खरयानी, पलकौंहा, ढोंढऩ आदि गांवों का संपर्क कट गया। लगातार बारिश ने न केवल किसानों की आजीविका को प्रभावित किया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और दैनिक जीवन को भी ठप कर दिया है।
किसानों की बोवनी रुकी, फसलों को नुकसान
लगातार बारिश ने किसानों के लिए भी मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। जिले के अधिकांश किसानों ने बताया कि इस वर्ष मानसून की शुरुआत से ही अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों में जलभराव हो गया है। तालाब और नाले लबालब भर गए हैं, जिससे खेतों में पानी निकासी की समस्या पैदा हो गई है। पठादा गांव के किसान छोटू यादव ने बताया कि इस बार बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि खेतों में बोवनी शुरू ही नहीं हो पाई है। वहीं रौरा गांव के किसान राजू यादव ने बताया कि उनके गांव में थोड़ी-बहुत बुवाई हुई थी लेकिन लगातार हो रही बारिश से फसल खराब होने की संभावना बन रही है।
नदी का अस्थाई पुल बहा, चार गांवों का संपर्क टूटा
राजनगर तहसील क्षेत्र में बमीठा-भुसौर गंगऊ बांध के बीच बहने वाली पुखराव नदी पर बना अस्थाई पुल भारी बारिश के कारण बह गया और चार गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। बताया गया है कि पुखराव नदी के अस्थाई पुल को केन-बेतवा लिंक परियोजना के निर्माण के लिए पुराने रिपटा को तोड़कर बनाया गया था। भारी बारिश के कारण यह पुल बह गया, जिससे खरयानी, पलकौंहा, ढोंढऩ सहित और अन्य गांवों के लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया। बमीठा निवासी अशोक नामदेव ने बताया कि पुल बह जाने के बाद पलकौंहा की एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाई हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अस्थाई व्यवस्था करने और स्थायी पुल निर्माण की मांग की है। गौरतलब है कि यह घटना केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की चुनौतियों और बारिश के मौसम में बुनियादी ढांचे की कमजोरियों को उजागर कर रही है।
तरपेड बांध के निचले हिस्से में जल स्तर बढऩे की संभावना
छतरपुर जिले के ईशानगर विकासखंड अंतर्गत तरपेड़ जलाशय वर्तमान में 70 प्रतिशत भर चुका है। वेस्ट वियर से पानी का बहाव रहेगा। जिसका डिस्चार्ज 1206.00 क्यूमेक्स है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन लता वर्मा ने समस्त प्रभावित ग्राम वासियों को सूचित किया है कि बांध के निचले क्षेत्र में आने वाले ग्राम भेल्सी, हिलगुवां, ईशानगर, सीगौन, दिदौल एवं पठादा के ग्रामीणों को चेतावनी दी जाती है कि नदी से दूर रहे। नदी में पानी का जल स्तर बढ़ सकता है। अन्यथा की स्थिति में भराव के कारण धन-जन हानि होगी।
काठन नदी के टापू पर फंसा 15 वर्षीय किशोर, रेस्क्यू जारी
छतरपुर जिले के ग्राम सिजवाहा में काठन नदी में भारी बारिश के कारण आए उफान से एक 15 वर्षीय युवक टापू पर फंस गया, जिसके बाद एनडीआरएफ और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया गया है कि काठन नदी का जलस्तर तेज बारिश के कारण अचानक बढ़ गया, जिससे सिजवाहा गांव में नदी के बीच एक टापू पर युवक फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार, पटवारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुट गई। प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हर संभव कोशिश की जा रही है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज