दुष्कर्म के आरोपी ने तीन को मारी गोली, वृद्ध की मौत
छतरपुर। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मौराहा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दुष्कर्म के आरोपी ने एक परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुष्कर्म पीडि़ता और उसका चाचा घायल है। पीडि़त लड़की का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि उसके चाचा को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौराहा पहुंच गया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 3 माह पहले मौराहा निवासी भोला अहिरवार उम्र 28 वर्ष ने गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज है। पुलिस तभी से भोला अहिरवार की तलाश कर रही थी लेकिन भोला फरार था। बताया गया है कि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात भोला अहिरवार गांव में पहुंचा और सुबह करीब 10 बजे अवैध हथियार लेकर पीडि़त लड़की के घर में घुस गया। आरोपी घर में घुसकर पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था, तभी पीडि़ता के दादा गजराज पुत्र मनका अहिरवार उम्र 65 वर्ष ने भोला को रोकने का प्रयास किया, जिस पर भोला ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगने के कारण गजराज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता के पेट में गोली मारी और मौके से भाग निकला। जैसे ही आरोपी घर से बाहर निकला उसे पीडि़ता का चाचा ग्यादीन पुत्र भुमानी अहिरवार उम्र 23 साल मिल गया। भोला ने उसे भी एक गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फिर से फरार हो गया है। दोनों घायलों को परिवार के अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर आए हैं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्यादीन को ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जबकि पीडि़त लड़की का इलाज जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जबरन बाईक छीनकर भागा आरोपी
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के लिए एक युवक की बाईक छीनकर ले गया है। अतरार निवासी गोविंद कुशवाहा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह छतरपुर से अपने गांव जा रहा था पीताम्बरा मंदिर के पास उसे भोला अहिरवार मिला जिसने उसे रोका और कुछ दूर छोडऩे की बात कही। गोविंद ने मना किया तो उसने तुरंत कनपटी में कट्टा अड़ा दिया। गोविंद से कहा यदि उसे जान प्यारी है तो बाईक से नीचे उतर जाए। डर के मारे गोविंद ने बाईक उसे दे दी। पुलिस ने गोविंद की शिकायत पर भी कार्यवाही शुरू की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला